Home समाज शिवालय पुल से लेकर अक्कल धारे तक विद्युत व्यवस्था की मांग उठाई
समाज

शिवालय पुल से लेकर अक्कल धारे तक विद्युत व्यवस्था की मांग उठाई

397

लोहाघाट। नगर के व्यापारियों और लोगों ने शिवालय पुल से लेकर अक्कल धारे तक विद्युत व्यवस्था की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के साथ व्यापारियों और लोगों ने कहा कि शिवालय पुल के बाद अक्कल धारे तक विद्युत व्यवस्था न होने के कारण रात को अंधेरा होता है। उन्होंने बताया कि नगर में पानी की कमी के चलते लोग अक्कल धारे से सुबह पांच से लेकर रात को करीब 10 बजे तक पानी भरने जाते हैं। अंधेरा होने के कारण लोग आजकल गुलदार की दहशत के चलते डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से शिवालय पुल से लेकर अक्कल धारे तक पथ प्रकाश की मांग उठाई। इसके लिए उन्होंने एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, पूर्व जिप. सदस्य सचिन जोशी, पूर्व सभासद दीपक सुतेड़ी, मोहित राय, छत्र सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते