लोहाघाट। नगर के यातायात पुलिस कर्मी ने छात्रों की समस्याओं को देखते हुए राजकीय पुस्तकालय में अपने नीजि संसाधनों से पुस्तकें भेंट की। माहरा की पहल का लागों ने स्वागत किया।
सोमवार को यातायात पुलिस कर्मी हेम माहरा ने पूर्व में देखा कि राजकीय पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने वाले युवा सुबह पांच बजे से ही पढने आ जाते हैं। जिसमें उन्हें कई पुस्तकों की कमी महसूस होती है। माहरा ने युवाओं से वार्ता करने के बाद 25 से अधिक मंहगी प्रतियोगी पुस्तकों को मंगवाकर भेंट की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जो पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं, उन्हें भी उपलब्ध कराया जाएगा। माहरा ने बताया कि उन्होंने रुपयों की व्यवस्था अपने नीजि प्रयासों की है। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पढाई करने वाले युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। माहरा की पहल पर पुस्तकालय के प्रभारी गोविंद ओली, थाना निरीक्षक अशोक कुमार, एसएसआई चेतन रावत समेत नगर के लोगों ने सराहना की।





















Leave a comment