Home समाज पाटन पुल के पास वैगनार घायल चालक पृथ्वीराज दरियाल को हल्द्वानी एयर लिफ्ट किया, लोहाघाट के सचिन जोशी ने निभाई अहम भूमिका
समाज

पाटन पुल के पास वैगनार घायल चालक पृथ्वीराज दरियाल को हल्द्वानी एयर लिफ्ट किया, लोहाघाट के सचिन जोशी ने निभाई अहम भूमिका

1.2k

लोहाघाट। पाटन पुल के पास अर्टिका कार और वैगनार की भिडंत में घायल वैगनार चालक को उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी भेजा। एयर लिफ्ट करने में लोहाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने निभाया अहम रोल।
बुधवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ की ओर से जा रही अर्टिका यूके 05टीए 4011 लोहाघाट पाटन पुल से पहले मोड़ में अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक रमेश भट्ट निवासी जामीरपानी झूलाघाट ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन वाहन खड़क किनारे पिथौरागढ की ओर ही जा रही खड़ी वैगनआर यूके 04 टीबी 5328 से जा टकराई। जिसमें बैंगनआर के चालक पृथ्वीराज दरियाल के सिर में अंदरुनी चोट आ गई। उपचार के लिए उपजिला अस्पताल लोहाघाट में ले जाने के बाद चालक पृथ्वीराज को चक्कर और उल्टी आने लगी। डॉ. मानसी ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी बीच लंबे समय से समाज के लिए कार्य कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने स्थिति को देखते हुए घायल को खुद अपने वाहन से चम्पावत जिला अस्पताल चम्पावत ले गए। रास्ते भर घायल उल्टी करते रहा और बेहोशी के दौर आने लगे। सचिन ने रास्ते में चालक की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाने का मन बना लिया था। जिला अस्पताल में सीटी स्केन होने के बाद फिजीशियन डॉ. दीपक रावत ने घायल को न्यूरो सर्जन की परामर्स के लिए रेफर किया। सचिन खुद अपने वाहन से घायल को हल्द्वानी ले जा रहे थे, लेकिन चिकित्सकों ने मरीज की हालत को देखते एंबुलेंस से ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद 108 एंबुलेस की गई। जिसमें सचिन भी मरीज के साथ तीमारदार बनकर हल्द्वानी को रवाना हो गए थे। इतने पर घायल पृथ्वीराज के पिता का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि हेली सेवा के जरिए उनके बेटे को हल्द्वानी लाओं। जिस पर वह एमईएस चम्पावत से हैलीपैड चम्पावत आए। जिसमें उनके एक रिश्तेदार ने तीमारदार बनकर हल्द्वानी जाने की हामी भरी। सचिन ने बताया कि अपरिचितों की सेवा करनी चाहिए। लोगों ने सचिन के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन पूर्व सैनिकों ने किया

लोहाघाट। लोहाघाट में कुमाऊनी एल्बम स्वामी बार्डर मां का विमोचन हो गया...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते