लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने मुख्य गेट, शहीद स्मारक स्थल और ब्लाक कार्यालय में इंटरएक्टिव बोर्ड का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ब्लाक के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। शुक्रवार को बीडीओ रमेश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल ने बाराकोट विकास खंड के मुख्य गेट, शहीद स्मारक स्थल और कार्यालय में स्थापित इंटरएक्टिव बोर्ड का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि जेष्ठ उप प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली रहे। वक्ताओं ने पंचायत के पांच साल कार्य की सराहना की। उन्होंने अब तक क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का श्रेय ब्लाक प्रमुख को दिया। इस दौरान विकास खंड परिवार ने ब्लाक प्रमुख विनिता और जेष्ठ उप प्रमुख बगौली का शॉल ओढाकर सम्मान किया। इस मौके पर एबीडीओ जाकिर हुसैन, एडीओ कृषि विजय शर्मा,भुवन चन्द्र पांडेय, विनोद वर्मा, निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी, मदन जोशी, महेश सिंह अधिकारी, महेश सिंह अधिकारी, हिमांशु वारी, संजय नाथ, प्रवीण चन्द्र भट्ट, किशोर सिंह रावत, भावेश गहतोड़ी, अनिरुद्ध पुनेठा,रंजना, अश्विनी सागर, पूनम जोशी, मदन मोहन, सुनील कुमार गुप्ता, कैलाश चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।





















Leave a comment