लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे खालगढा में सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। महोत्सव की अंतिम स्टार नाइट में कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
गुरुवार को महोत्सव समिति की अध्यक्ष सरिता अधिकारी ने पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया। इस दौरान लकी ड्रा में विजेताओं और अन्य प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया रहे। विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, नगर व्यापार मंडल लोहाघाट के उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी,महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीका खर्कवाल रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सफल और सुंदर आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक कलाकार कैलाश कुमार, सुर कोकिला बेबी प्रियंका और भावना कांडपाल ने एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया। संचालन दीपक जोशी और संजय पांडेय ने किया। सहयोग में माधो सिंह अधिकारी,मोहित पांडेय, मदन कलौनी,हयात सिंह बोरा, चांद सिंह बोहरा,पुष्कर सिंह बोरा, भुवन चंद्र पांडेय, लक्ष्मी दत्त भट्ट,लक्की सिंह, अंकित अधिकारी,विनोद सिंह, टीका सिंह, डुंगर प्रथोली मौजूद रहे।
—–
लक्ष्मण के नाम खुली स्कूटी
लोहाघाट। खालगढा महोत्सव में ईनामी कूपन लक्की ड्रा किया गया। प्रथम पुरस्कार के रुप स्कूटी चंपावत के लक्ष्मण सिंह बोहरा, फ्री भूमिधर बाबा के नाम,एलईडी टीवी हर्ष गोस्वामी,मिक्सी दिनेश नाथ के नाम खुली।





















Leave a comment