Home अपराध दो महिला ठगों ने लोहाघाट के व्यापारियों को लगाया चूना : व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने दोनों को पंहुचाया थाने 
अपराध

दो महिला ठगों ने लोहाघाट के व्यापारियों को लगाया चूना : व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने दोनों को पंहुचाया थाने 

772

:::इससे पहले भी महिला ठग लोहाघाट में आई हैं

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सोमवार को बाहरी क्षेत्र से आई दो महिलाओं ने नगर के कई व्यापारियों के यहां सामना खरीदने के बहाने से हज़ारों का चूना लगा दिया। नगर व्यापार मंडल ने दोनों ठग महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द किया। जहां पुलिस ने चालानी कार्रवाई कर दी है।
नगर व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने बताया कि सोमवार को मैदानी क्षेत्रों से दो महिलाएं बारी बारी से लोगों की दुकान पर गयी। दुकान पर जाने के बाद महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सामान खरीदने की बात कही। फिर सामान के एवज में पांच सौ का नोट दुकानदार को दिया। फिर बातों में उलझाकर वही रुपया एक बार दुकानदार से वापस ले लिया। फिर सामान को न खरीदने या सस्ता देने की बात की। इसी बीच वह फिर कहने लगी जो पांच सौ रुपये दिए थे वो वापस करो। दुकानदारों से फिर एक बार पांच सौ रुपये ले लिए। महामंत्री ने बताया कि स्टेशन बाज़ार पर शक होने पर महिलाओं की असलियत जानी तो हैरान हो गए। पता चला कि ये महिलाएं करीब 10 से अधिक दुकानों में ठगी करके आयी हैं। महामंत्री विवेक ओली ने पुलिस को सूचना दी। व्यापार मंडल महामंत्री के साथ कुछ पीड़ित व्यापारी कार्रवाई की मांग पर थाने भी गए। इधर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिलाओं के पास पांच-पांच सौ के ढाई-तीन हज़ार के नोट भी मिले। उनके साथ आये सभी को थाने बुलाया गया। उनके चालान भी कर दिए हैं। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में शिक्षक के घर तोड़फोड़ करने पर नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के हथरंगिया मुहल्ले में शिक्षक के घर तोड़फोड़ करने...

लोहाघाट पुलिस ने 30.90 स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

लोहाघाट। थाना पुलिस ने बाराकोट फरतोला के एक युवक को 30.90 ग्राम...

लोहाघाट में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में  केटरिंग का काम करने वाले दो कारीगरों के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते