Home उत्तराखंड सचिवालय में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने पर 31 लाख रुपये की ठगी, शिक्षक बलवंत रौतेला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंडअपराध

सचिवालय में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने पर 31 लाख रुपये की ठगी, शिक्षक बलवंत रौतेला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1.2k

लोहाघाट। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लोहाघाट में एक युवक को फर्जी नियुक्ति पर देकर 31 लाख रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला सहित तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार को लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहाघाट नगर के मोहित पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते साल वर्ष 2024 में फरवरी माह से जुलाई माह तक आरोपी बलवंत सिंह रौतेला निवासी कोलीढेक लोहाघाट, विनय भट्ट निवासी देहरादून और कविन्द्र सिंह उर्फ मायाराम सोनी निवासी अज्ञात ने सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और 31 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 318(4),336(3),338,340(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में भी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसएसआई भुवन चन्द्र आर्य कर रहे हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते