Home उत्तराखंड हैलो मैं जलसंस्थान से बोल रहा हूं, बिल जमा न हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा/ जलसंस्थान ने फर्जी कॉल से सावधान रहने के लिए कहा
उत्तराखंडअपराध

हैलो मैं जलसंस्थान से बोल रहा हूं, बिल जमा न हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा/ जलसंस्थान ने फर्जी कॉल से सावधान रहने के लिए कहा

436

लोहाघाट। इन दिनों लोगों को एक फर्जी कॉल आ रही है। जिसमें कॉलर कह रहा है कि वह जलसंस्थान चम्पावत कार्यालय से बोल रहा है। बिल जमा न होने पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इधर जलसंस्थान ने फर्जी कॉलरों से सावधान रहने के लिए कहा।
मंगलवार को जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि एक फर्जी कॉलर ने कई लोगों को फोन पर कह दिया है कि वह जलसंस्थान कार्यालय चम्पावत से बोल रहा है। जिसमें वह पानी का बिल जल्द जमा करने के लिए कह रहा है और उपभोक्ताओं ने कई जानकारियां लेकर उनको अपने जाल में फंसा रहा है। अभियंता ने बताया कि उसने अपने नंबर पर उत्तराखंड जल संस्थान लिखा है। उन्होंने खुद भी उस नंबर पर बात की तो कॉलर कहने लगा कि वह चम्पावत जिला मुख्यालय कार्यालय से बोल रहा है। वह लोगों को व्हाट्सअप के माध्यम से भी मेसेज भेज रहा है। अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से फर्जी कॉलर से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि जिला मुख्यालय से इस प्रकार का कोई भी मेसेज नहीं भेजा गया है। अभियंता बिष्ट ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने एसपी से कर दी है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते