Home अपराध लोहाघाट में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल
अपराधउत्तराखंड

लोहाघाट में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक घायल

832

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में  केटरिंग का काम करने वाले दो कारीगरों के बीच आपसी विवाद पर चाकू चल गया। जिसमें एक ने दूसरे के पैर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल का उपचार उपजिला अस्पताल में किया गया।
शनिवार शाम को खेतीखान मार्ग में दो खाना बनाने वाले कारीगरों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक कारीगर ने दूसरे कारीगर की जांघ पर चाकू मार दिया। जिसका उपचार उपजिला अस्पताल में किया गया। डॉ. बीना मेलकानी ने बताया कि घायल की बायीं जांघ में नुकीली वस्तु चुभी थी। जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान है। लेकिन अब तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिल पाई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कैटरिंग का काम करने वाले दोनों कारीगर मैदानी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते