लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मटियानी के नकेला तोक में जाकर आपदा पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं पूर्ति विभाग और रेडक्रास ने रौंशाल क्षेत्र में आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय के नेतृत्व में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, रमेश पांडेय, हुकुम सिंह आदि कार्यकर्ता नकेला में मृतका शांति देवी, मृतक किशोर जगदीश सिंह और आपदा में घायल के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि सीएम धामी आपदा पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपदा में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित कर दिए गए हैं। इस दौरान उन्होनें आपदा प्रभावितों को अन्य सहायता देने का भरोसा दिया। इससे पूर्व कार्यकताओं के उपजिला अस्पताल लोहाघाट में मरीजों को फलों का वितरण कर उनका हाल जाना और मरीजों को मिल रही सुविधाओ का जायजा लिया। यहां उनके साथ मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी,मोहन पाटनी, राजू गड़कोटी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, गिरीश कुंवर मौजूद रहे। वहीं डीएम नवनीत पांडेय निर्देश पर पूर्ति विभाग और रेडक्रास ने रौंशाल क्षेत्र के कमलेड़ी, सिरोड़ी, मटियानी के नकेला तोक और पासम में राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर खाद्य पूर्ति विभाग से चंद्रकला चतुर्वेदी, कानूनगो महेंद्र सिंह चौड़िया, राजेंद्र नाथ, नीरज कुमार, दिनेश चंद्र चौबे नवीन पाण्डेय, कैलाश चंद्र चौबे, रेडक्रास समिति, चंपावत के कोषाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, हरीश पांडे, हरीश भट्ट ने सहयोग किया गया। इसके अलावा अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट की ओर से भी इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए।






















Leave a comment