Home Uncategorized अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का धरना तो व्यापारियों ने वार्ता की
Uncategorized

अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का धरना तो व्यापारियों ने वार्ता की

509


लोहाघाट। उपजिला अस्पताल लोहाघाट की अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर कोटियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। यहां पर मरीजों का उपचार सही तरीके से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नियमित फिजिशियन,पैथौलॉजिस्ट आदि के पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो वह जन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर नवीन जोशी, शैलेन्द्र राय, भुवन चौबे, बल्लू महरा,नंद किशोर, आरिफ,भूपाल सिंह अधिकारी,जीवन सिंह बिष्ट,चंद्रा गोस्वामी,अनिता बोहरा,सुशीला बोहरा, जीवन राम,जोगा पुजारी, शेर गिरी, बची सिंह महर, शंकर दत्त चौबे,चंद्र कांत चौबे, सरोज बिष्ट, लोकेश पांडेय, विमला महरा, शिवराज बिष्ट आदि रहे।

::::::::     ::::::::: ::::::::: :::::::: :::::::: :::::

व्यापारियों ने व्यवस्थाओं की मांग पर अस्पताल प्रबंधन से मिले
लोहाघाट। उपजिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग पर नगर व्यापार मंडल ने अस्पताल प्रबंधन से वार्ता की। इस दौरान व्यापार मंडल ने अस्पताल की समस्याओं के सुधार में अपना योगदान देने की बात कही।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल और स्टाफ से मिले। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायत है कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों का भरोसा अस्पताल से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आ रही किसी भी समस्या का व्यापारी हर वक्त साथ देने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी डॉक्टर को निर्धारित यूनिफार्म में रहने और मरीजों के साथ मधुर व्यवहार बनाने की बात कही। चिकित्सा अधीक्षक और स्टाफ ने व्यापारियों को अस्पताल की मुख्य समस्याओं से भी अवगत कराया। जिसमें व्यापारियों ने मिलकर समस्याओं का निदान और रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए सरकार से मांग का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय, व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली, खीमानंद राय, राजू गड़कोटी, आसू वर्मा, पंकज ढेक, दीपक देव,टीकादेव खर्कवाल, विनीत सगटा, सतीश खर्कवाल, चन्द्रशेखर राय,पंकज वर्मा, सोनू वर्मा,अभिनव चतुर्वेदी,भुवन गहतोड़ी, गिरीश कुंवर, उमेश पाटनी, वीरेंद्र ढेक, महेंद्र मेहता, सुंदर फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की माता के निधन पर शोक

लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की चम्पावत शाखा ने यूनियन की प्रदेश...

बाराकोट के पूर्व जेष्ठ प्रमुख बगौली कांग्रेस में शामिल

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भ्रमण कार्यक्रम...

गुलदार को पकड़ने की मांग पर लोगों ने प्रदर्शन किया

लोहाघाट। च्यूरानी के धरगढा में गुलदार को पकड़ने की मांग पर लोगों...

अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग लोहाघाट में दो बाइक सवार पिकअप से टकरा कर गंभीर रुप से घायल, रेफर

लोहाघाट। अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग लोहाघाट में दो बाइक सवार पिकअप से...

लोहाघाट में मायावती मार्ग में देवदारों के पेड़ों की जड़ों में मिट्टी डालने पर ग्रामीण नाराज

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग पर देवदार बनी पर...

आस्था और अभिनय का संगम : शिक्षक गिरीश राय हर वर्ष निभाते हैं ‘अंगद’ का जीवंत किरदार

लेखक : शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश जोशी लोहाघाट। पहाड़ों की...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते