लोहाघाट। नगर में सातवें गणेश महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव समिति ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान महोत्सव को भव्य बनाने पर मंथन किया।
रविवार को रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित जुकरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि महोत्सव 7 सितंबर से 17 सितंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कथा वाचक दिल्ली के पॅ. राकेश डुकलान होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन ऋषेश्वर मंदिर से नगर होते हुए रामलीला कलश यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के लिए इस बार समिति ने भगवान गणेश की अष्टधातु की मूर्ति बनाई है। जिसकी परिक्रमा ऋषेश्वर मंदिर से महोत्सव स्थल तक होगी। संचालन चन्द्रशेखर जोशी ने किया। इस मौके पर सतीश पांडेय, गोविंद बोहरा, नवीन मुरारी, गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी,जगदीश जोशी,विवेक ओली, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, डोली वर्मा आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment