Home राजनीति गैरसैंण में दमदार मुद्दे उठाने पर कांग्रेस ने विधायक अधिकारी का स्वागत किया
राजनीति

गैरसैंण में दमदार मुद्दे उठाने पर कांग्रेस ने विधायक अधिकारी का स्वागत किया

433

रिपोर्टर : निमिष राय

लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के विधानसभा की ज्वलंत समस्याओं को जोरदार तरीके से रखने पर विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सोमवार को विधायक अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगीरथ भट्ट की अध्यक्षता और कविराज मौनी के संचालन में बैठक की। उन्होंने गैरसैंण में हुए विधानसभा के मानसून सत्र में लोहाघाट क्षेत्र में शिक्षकों की कमी, स्वास्थ्य, नशे के कारोबार पर अंकुल लगाने, देवदारों के अवैध कटान पर प्रतिबंध, रोडवेज में अतिरिक्त बसों की मांग, साईबर ठगी, महिला उत्पीड़न, हत्या, अवैध खनन पर रोक लगाने आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को दमदार तरीके उठाया। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक कदम उठाएगी। समस्याओं के समाधान न होने पर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, अमर सिंह कुटियाल, शैलेन्द्र राय, कविराज मौनी, नवीन जोशी, प्रकाश बोहरा, प्रकाश माहरा, संजय जोशी, बल्लू माहरा,हेम कापड़ी, विमलेश थापा, राजेन्द्र कुमार,मदन राम आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

  रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र...

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर...

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

  लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे...

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर,...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते