Home समाज बदहराल सुतेड़ा चांचड़ी सड़क पर जब विरांगना को डोली पर लाए तो ग्रामीणों ने प्रशासन पर जताई नाराजगी
समाज

बदहराल सुतेड़ा चांचड़ी सड़क पर जब विरांगना को डोली पर लाए तो ग्रामीणों ने प्रशासन पर जताई नाराजगी

264

लोहाघाट। तीन साल से बदहाल सुतेड़ा-चांचड़ी सड़क में 101 साल की विरांगना को डोली में लाते वक्त ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने जल्द सड़क के सही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को बाराकोट ब्लाक के सुतेड़ा में ग्रामीण कमल शर्मा, योगेश सिंह, कमल किशोर शर्मा, मदन सिंह, ललित मोहन पाठक, उमेश शर्मा आदि ने बताया कि चांचड़ी-सुतेड़ा सड़क के बदहाल होने के कारण वह स्वंतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरी दत्त पाठक की पत्नी विरांगना 101 की बुजुर्ग महिला दुर्गा देवी को मुख्य सड़क तक डोली में लाने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार डीएम, एसडीएम से गुहार लगाने के बाद भी तीन साल पहले आपदा के दौरान मात्र 10 मीटर सड़क पर बना गड्ढा ठीक नहीं हो पाया है। जबकि कई बार सड़क का निरीक्षण ब्लाक के अधिकारियों और तहसीलदार ने भी किया है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण गर्भवती, बीमार और बुजुर्गों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव की सबसे बुजुर्ग और विरांगना दुर्गा देवी को हर बार सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि अगर सम्मान देना ही है तो सड़क को प्रशासन ठीक कर दे, जिससे विरांगना को भी सम्मान मिल जाएगा और डोली की जगह वाहन से वह आ जा सकेंगी। वहीं एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि प्रशासन ने सड़क को पूर्व में ठीक करने की कोशिश की, लेकिन नाप जमीन होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीण आपस में समझौता कर लें, जिससे सड़क ठीक करने में दिक्कत न हो।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते