Home Uncategorized राजकिशोर साह बने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष
Uncategorized

राजकिशोर साह बने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष

509

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन ने मुआवजे आदि की मांगों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी में राज किशोर साह को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनित किया।
गुरुवार को रामलीला मैदान लोहाघाट में किसानों ने सरकार पर लगातार अनदेखी करने के आरोप में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते साल लंपी वायरस से किसानों के मवेशी मरने से भारी नुकसान हुआ है। इस साल की शुरूआत से ही किसानों पर सूखे की मार पड़ी और बरसात में अतिवृष्टि से पूरी फसल चौपट हो गई है। जिसमें उन्हे भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले तो स्थलीय निरीक्षण कर उचित मुआवजा दे और क्षेत्र में किसानों की सुविधा के लिए मंडी बनाए। इस दौरान नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राज किशोर साह, उपाध्यक्ष चन्द्र दत्त जोशी, महामंत्री पूरन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष केशव दत्त चौबे, संरक्षक नवीन करायत, उर्वा दत्त चौबे, गोविंद बल्लभ चौबे, दयाकृष्ण चौबे, कृपाल दत्त और मीडिया प्रभारी मोहन चन्द्र पांडेय को मनोनित किया। इस मौके पर ललित मोहन ओली, पूरन सिंह, गोपाल दत्त, चन्द्र दत्त जोशी, कैलाश सिंह, दलीप राम, राजेन्द्र राम आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की

लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट के 6 छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल...

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए प्रथम किस्त जारी

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और...

पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ लोहाघाट के युवक को किया गिरफ्तार

  लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने 4.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक...

किसान यूनियन ने कार्यकारिणी भंग की, नए चुनाव 9 फरवरी को

लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया।...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते