Home Uncategorized डाइट लोहाघाट में आईराइस की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
Uncategorizedशिक्षा

डाइट लोहाघाट में आईराइस की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

324

 

लोहाघाट। आईराइज कार्यक्रम के तहत डाइट लोहाघाट में तीन दिनी जिलास्तरीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में गणित और विज्ञान के 60 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
डायट लोहाघाट में कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य एचआर कोहली ने किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार, आइसर पुणे, ब्रिटिश काउंसिल, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, टाटा टेक्नोलॉजीज और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से जिले में आईराइज कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में निदेशक अकादमिक शोध व प्रशिक्षण वंदना गर्व्याल तथा राज्य विज्ञान समन्वयक एससीईआरटी डॉ. अवनीश उनियाल ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी गई। जिला समन्वयक डॉ.अरूण तलनिया और डॉ. कमल गहतोड़ी ने तीन दिन की सम्पूर्ण कार्ययोजना का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्य अन्वेषक़ प्रोफेसर हरिनाथ चक्रपाणि, प्रोफेसर सौरभ दुबे और चीफ कोऑर्डिनेटर नितिन तिवाने पुणे से कार्यक्रम मार्गदर्शन किया। मुख्य प्रशिक्षक प्रदन्या पुजारी को डायट प्राचार्य ने स्मृति चिह्न भेंट किया गया। जिले के इनोवेशन चैंपियन अनीस अहमद, बेला रानी, पारस जुकरिया और पवन कुमार कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रहे। इस मौके पर जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे, दिनेश खेतवाल, डॉ. अवनीश कुमार शर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव, शिवराज सिंह तड़ागी, डॉ. पारुल, दीपक सोराड़ी, डॉ. नवीन जोशी, नवीन ओली, भगवती जोशी संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया

लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते