Home उत्तराखंड लोहाघाट के बिल्देधार में वाहन दुर्घटना में युवा आकाश और मोहित की मौत और तीन घायल/ दोनों मृतक ऊचौली गौठ के हैं
उत्तराखंडशोकसमाज

लोहाघाट के बिल्देधार में वाहन दुर्घटना में युवा आकाश और मोहित की मौत और तीन घायल/ दोनों मृतक ऊचौली गौठ के हैं

2.6k

लोहाघाट। टनकपुर ऊचौली गोठ से सुनकुरी जा रही बारात का वाहन बिल्देधार के पास दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार उपजिला अस्पताल लोहाघाट में किया गया।
सोमवार को करीब दो बजे खालगढा-पुल्ला चमदेवल मार्ग में बिल्देधार के पास बुलेरो वाहन संख्या यूके 06 बीजे 2310 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में समा गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई। दुर्घटना में आकाश सिंह महर (22)गंगा सिंह महर निवासी ऊचौलीगोठ टनकपुर और मोहित सिंह महर (20)पुत्र तान सिंह महर निवासी ऊचौली गोठ टनकपुर की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में रोहन सिंह महर(21)पुत्र सुरेश सिंह महर, पवन सिंह (22) पुत्र टेहर सिंह निवासी ऊचौली गौठ और चालक विजय सिंह रावत (33) पुत्र केशव रावत निवासी चकरपुर मैत गांव घायल हो गए। सभी घायलों को आपातकाली वाहन के जरिए उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल रोहन सिंह और चालक विजय रावत को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने बताया कि दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है। वाहन दुघर्टना के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक समेत गांव के लोगों ने राहत कार्य में सहयोग दिया। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने घटना में शोक व्यक्त किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते