Home उत्तराखंड श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
उत्तराखंडमनोरंजनसमाज

श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

617

कुहू-कुहू बोले कोयलिया, कूंज-कूंज में भंवरे डोले……..
लोहाघाट। नगर लोहाघाट श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र की ओर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान नन्हें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
नगर पालिका सभागार कला केंद्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया के नेतृत्व में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, लोक सांस्कृतिक कला केंद्र अध्यक्ष भैरव राय और संजय पंत रहे। कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग में एक प्यार का नगमा है गाकर निवेदिता पांडेय ने पहला स्थान प्राप्त किया। गौरांगी जोशी ने आ लौट के आजा मेरे मीत गाकर दूसरा स्थान और मयंक नाथ ने छुप गए सारे नजारे गाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में ख्याति इजरवाल ने कुहु-कुहु बोले कोयलिया गाकर प्रथम स्थान, दिव्यांशु पांडेय ने सोचेंगे तुम्हे प्यार करके दूसरा स्थान और नवनीत पांडेय ने एक राधा एक मीरा गाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गिटार में कमल ओझा, तबले में गितांशी पांडेय, ऑक्टोपैड में दिव्यांशु पांडेय, कीबोर्ड पर अजय कलखुड़िया, हारमोनियम पर ऋषिका चतुर्वेदी रहीं। निर्णायक निशांत पुनेठा और प्रदीप कुमार ने किया। संचालन प्रज्ञा मेहता ने किया। इस मौके पर सोनिया आर्या, विनोद बगौली, त्रिभुवन पांडेय, अजय बिष्ट, जीवन गहतोड़ी, जसवंत खड़ायत आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते