Home उत्तराखंड विधायक खुशाल अधिकारी ने मध्यगंगोल में सीसी मार्ग का उदघाटन किया
उत्तराखंडसमाज

विधायक खुशाल अधिकारी ने मध्यगंगोल में सीसी मार्ग का उदघाटन किया

353

0लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मध्यगंगोल में शिलिंग से जनकांडे लड़ी तक एक किलोमीटर सीसी मार्ग का उदघाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
सोमवार को जीआईसी मध्यगंगोल में अशोक माहरा की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने फीता काटकर शिलिंग से जनकांडे लड़ी तक 51 लाख रुपये की लागत से बनी एक किलोमीटर सीसी मार्ग का उदघाटन किया। लोगों ने बताया कि पूर्व में विधायक अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए दो किलोमीटर सड़क काटी थी। जिसमें अब जिला योजना से विधायक ने एक किलोमीटर मार्ग में सीसी करवा दिया है। विधायक ने कहा कि जल्द ही मल्ली लड़ी वाली सड़क को तल्ली लड़ी सड़क से भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान विधायक ने जीजीआईसी मध्यगंगोल का भी भ्रमण किया। नगेन्द्र जोशी के संचालन में विद्यालय परिवार ने समस्याओं के लिए विधायक को ज्ञापन दिया। जिसमें विधायक ने हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निदान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर दीपक सिंह देऊ, भूपाल सिंह माहरा, सुंदर सिंह देऊ, अमर सिंह देऊ, मदन लाल, विनोद माहरा, नारायण सिंह माहरा, कविराज मौनी, भुवन चन्द्र गहतोड़ी,श्याम बोहरा, गोपाल सिंह माहरा,प्रकाश माहरा, महेन्द्र सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते