Home उत्तराखंड नगर लोहाघाट के विकास के लिए हम सब ने मिलकर आगे आना होगा: भूपाल मेहता
उत्तराखंडचुनाव

नगर लोहाघाट के विकास के लिए हम सब ने मिलकर आगे आना होगा: भूपाल मेहता

338

लोहाघाट। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने नगर में जनसंपर्क कर लोगों से लोहाघाट के विकास के मतदान करने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने नगर की मीना बाजार, आदर्श कलौनी, बजरंगबली वार्ड में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा के लोग कह रहे हैं कि अगर उनकी ट्रीपल इंजन की सरकार बनती है तो वह नगर में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारेंगे। मेहता ने कहा कि भाजपा की दस साल से नगर में ट्रीपल इंजन की सरकार चल रही है। जिसमें लोगों की आशाओं के अनुरुप एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि नगर में वर्षों से लंबित मुद्दे आज भी वैसे के वैसे ही हैं। उन्होंने कहा कि नगर लोहाघाट में पेयजल, जमीन और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भाजपा की सरकार कुछ भी नहीं कर पाई है। उन्होंने लोगों के सामने अपने पूर्व के कार्यकाल के दौरान विकास कार्य बताए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर में स्वास्थ्य व्यवस्था आज से काफी बेहतर थीं। उन्होंने लोगों के सामने अपील करते हुए कहा कि अगर लोगों को उन्हें प्यार मिला तो वह नगर के रुके विकास को गति देने का कार्य करेंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते