Home उत्तराखंड लोहाघाट ठांटा के ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति अध्यक्ष मोहित पाठक को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का न्योता मिला
उत्तराखंडपर्यावरणस्वास्थ्य

लोहाघाट ठांटा के ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति अध्यक्ष मोहित पाठक को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का न्योता मिला

1.6k

ठांटा के मोहित पाठक को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का न्योता मिला

लोहाघाट। हर घर नल और हर घर जल लोगों तक समय से पहुंचाने पर मोहित पाठक को गणतंत्र दिवस की परेड में विशेष अतिथि के रुप में शामिल होने का न्योता मिला। यह निमंत्रण उन्हे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिया गया है।
जल जीवन मिशन के तहत ठांटा के ग्राम प्रधान प्रशासक पाठक ने ग्राम पेयजल एंव स्वच्छता समिति के अध्यक्ष रहते हुए गांव में समय पर हर घर साफ जल पहुंचाया। जिसमें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड के 11 ग्राम पंचायतों को चयनित किया। जिसमें जिले से केवल विकास खंड लोहाघाट के ग्राम ठांटा को भी शामिल किया है। ग्राम प्रधान प्रशासक शिव शंकर पाठक उर्फ मोहित पाठक ने बताया कि उन्होंने समय से पहले गांव में योजना को पूरी करने और हर घर को साफ पानी देने के कार्य पूरा किया था। जिसमें योजना की निगरानी, संचालन और रखरखाव भी किया है। पाठक ने गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित करने पर राज्य और भारत सरकार का आभार जताया है। ठांटा गांव के ज्वाला दत्त, पितांबर दत्त, तुलाराम शर्मा,हरीश शर्मा, केदार मैरोला, भुवन राम,इंद्र देव, मोहन शर्मा, शिव दत्त कापड़ी, जगदीश बटलमांझी,प्रदीप शर्मा, चन्द्रकांत थ्वाल,शंकर शर्मा, तुलसी देवी, देवकी देवी, केशव दत्त सुतेड़ी,देवी दत्त थ्वाल सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते