लोहाघाट। सरस्वती ज्ञान दीप विद्या मंदिर चांदमारी लोहाघाट को नर्सरी से हाईस्कूल तक की मान्यता मिलने पर अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने खुशी जताई है।
स्कूल के प्रबंधक नवीन जोशी और प्रधानाचार्य हिमांशु पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड से इस वर्ष स्कूल को नर्सरी से हाईस्कूल की अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिल गई है। उन्होंने बताया कि कक्षा आठ तक पूर्व से अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त थी। अब स्कूल को इस सत्र से स्कूल में हाईस्कूल की भी मान्यता मिल जाने से कक्षा 9 में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में पूर्व से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके साथ ही स्कूल में अभी तक करीब 50 से ज्यादा बच्चों को स्काउट में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हो गया है। इस बार स्कूल के छात्र प्रदेश स्तरीय हॉकी और फुटबाल में प्रतिभाग कर चुके हैं। स्कूल को हाईस्कूल तक की मान्यता मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी धनश्याम भट्ट, डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल और समस्त स्टाफ, शिक्षक राजीव गिरी, किशोर मेहता, मुकेश पाटनी, भुवन गहतोड़ी, जुगल पांडेय, धीरज पांडेय,रेखा जोशी, प्रियंका ओली, दीपा जोशी, अंजू गहतोड़ी,अंकिता, रेखा जोशी,सोम्या,सुमन सहित क्षेत्र के अभिभावक संघ के पदाधिकारी और अभिभावकों ने खुशी जताई।
























Leave a comment