लोहाघाट। नगर पालिका परिषद लोहाघाट ने लोगों की समस्याएं और सुझावों के लिए क्यूआर कोड लांच कर दिया है। जिसके जरिए लोग अपनी शिकायतों और सुझावों को पालिका तक पहुंचा सकते हैं।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर क्यूआर कोड को लांच किया। उन्होंने बताया कि नगर के लोगों की समस्याओं का समय से निदान करने के साथ उनके सुझावों द्वारा नगरवासियों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से क्यूआर कोड जारी किया है। जिससे नगर की स्वच्छता एवं डिजिटल सेवा सुधार में सक्रिय सुधार आएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नागरिक नगर पालिका से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे दर्ज कर सकेंगे। पालिकाध्यक्ष वर्मा और अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने नगर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे नई प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करें।
























Leave a comment