


होली विजडम स्कूल मानेश्वर में छात्र संसद का गठन किया गया। जिसमें आयुष हेड बॉय और चाहत हेड गर्ल चुनी गई।
शनिवार को होली विजडम स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय की देखरेख में लोकतंत्र प्रणाली के तहत छात्र संसद का गठन किया गया। जिसमें आयुष जोशी को हेड बॉय तथा चाहत पंगरिया को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। इसके साथ ही मयंक ढेक को डिप्टी हेड बॉय तथा आनिया जोशी को डिप्टी हेड गर्ल के रूप में चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन में समीर सिंह को तथा डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन नवनीत सिंह रावत को चुना। इसी के तहत अंतर्सदनीय मतदान में सुभाष सदन में कप्तान भाविका बिष्ट और उप कप्तान गौरव कठायत, विवेकानंद सदन में कप्तान धीरज बसानी और उप कप्तान चेतना पांडेय और शिवाजी सदन में सदन कप्तान में स्निग्धा राय चौबे और उप कप्तान शुभम चौबे बने। पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर शिक्षिका हिम्मी पुनेठा, शिक्षक जीवन पांडेय, गिरीश जोशी, सुभाष गहतोडी, भगीरथ सोराडी, हिमांशु खर्कवाल, अंकित जोशी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, दीपिका पुनेठा, पंकज कुमार, भरत तिवारी, योगेश उप्रेती, दीपक, पचौली एवं पंकज राय आदि रहे।
























Leave a comment