Home उत्तराखंड रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया
उत्तराखंडसमाज

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया

95

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के उपजिला अस्पताल में लंबे समय से सेवाएं दे रही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने भी खुशी जताई।
बीते दिनों विकास खंड पाटी के ग्राम पंचायत चौड़ासौन के निवासी राजेश दानी ने बताया कि उनके तीन साल के पुत्र के पेट में आंते उलझ गई थी। जिसमें उनके बेटे को पेट दर्द की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी असली मर्ज का पता नहीं चल पाया। लोहाघाट आने के बाद डॉ. सोनाली ने अल्ट्रासाउंड कर परिजनों को सूचित किया कि बच्चे के पेट में आंते उलझी हैं, जिससे परेशानी हो रही है। जिसमें परिजनों ने हल्द्वानी जाकर आपरेशन कर बच्चे का उपचार करवाया। पिता राजेश ने बताया कि उनके बच्चे को जीवन दान देने डॉ. सोनाली का हाथ है। जिसमें उन्होंने शॉल ओढाकर डॉ. सोनाली को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी और स्टाफ आदि ने भी रेडियोलॉजिस्ट के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी डॉ. सोनाली को लोगों ने सम्मानित किया है और डॉ. सोनाली ने कई जटिल समस्याओं का समाधान किया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते