
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69 वीं रैंक हासिल करने वाले अनुप पंत सहित उनके माता पिता को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
गुरुवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर मूल रुप से बाराकोट में छुलापें निवासी अनुज पंत और उनके पिता दिनेश पंत व माता मीना पंत पहुंचे। जहां विधायक के नेतृत्व लोगों ने उनका फूल मालाओं और शॉल ओढाकर स्वागत किया। विधायक अधिकारी ने कहा कि यह क्षेत्र, जिले, उत्तराखंड और देश के लिए सम्मान है कि अनुज ने यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रैंक हासिल की। इस दौरान अनुज ने युवाओं को मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा ऑनलाइन पढाई करके भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों संचार सुविधाओं को बढाने पर जोर दिया। संचालन शैलेन्द्र राय ने किया। इस मौके पर पाटी ब्लाक प्रमुख शंकर अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगीरथ भट्ट, अमर सिंह कोटियाल, अशोक माहरा, भुवन चौबे, सुभाष विश्वकर्मा, कविराज मौनी, संजय जोशी, खुशाल मेहता, प्रकाश साह, रधुवर मुरारी, अशोक फर्त्याल, बल्लू माहरा आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment