
लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट का संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
रविवार को तीनों स्कूलों के संयुक्त वार्षिकोत्सव में ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी रहे। उन्होंने गुणवत्ता पूर्व शिक्षा देने पर सभी स्कूलों के गुरुजनों और प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह इस जिस मंच पर खड़े हैं वहीं से शिक्षा और संस्कार मिले हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया रहे। मुख्य वक्ता संभाग निरीक्षक राजेन्द्र चंद रहे। उन्होंने सभी स्कूलों की सराहना करते कहा कि ये अच्छी बात है कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को कहा कि अपने बच्चों का ध्यान रखना है, कि वह किस दिशा में काम कर रहा है, समाज में परिवर्तन करना हमारे अभिभावकों का काम है, बच्चों का सही शिक्षा संस्कार मिले यह हमारा पहला कर्तव्य है। तीनो विद्यालयों के सांस्कृतिक और शारीरिक कुमाऊनी,मराठी, अन्य देश भक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा नन्द चौबे, सचिन जोशी, सतीश पांडेय, मयंक पुनेठा, अमित जुकरिया, सतीश गड़कोटी, किरन पुनेठा, चंद्र शेखर, कुंवर प्रथोली, सतीश खर्कवाल, डौली वर्मा, गोविंद बोहरा, राजू गडकोटी तथा तीनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ. बंशीधर जोशी, डॉ. मुन्नी खड़ायत, चंद्र शेखर जोशी, तीनों विद्यालयों का समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।






















Leave a comment