Home उत्तराखंड विधायक ने गुमदेश के कोटला, खेसारी और बिल्दे में समस्याओं को सुना
उत्तराखंडसमाज

विधायक ने गुमदेश के कोटला, खेसारी और बिल्दे में समस्याओं को सुना

268

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गुमदेश क्षेत्र में कोटला, खेसारी और बिल्दे में जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने विधायक के सम्मुख सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड और आवास की समस्याएं रखीं।
गुरुवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कोटला गांव का भ्रमण कर जनसमस्याओं को सुना। जहां विधायक ने लोगों की मांग पर त्योंदर बाबा मंदिर सौदर्यीकरण के लिए घोषणा की। इस दौरान विधायक ने बमनकुड़ा जूनियर हाईस्कूल का भ्रमण किया। जहां पर स्कूल की ओर से विधायक को फर्स और चाहर दिवारी की मांग भी की। विधायक ने खेसारी में जाकर भूमिया मंदिर सौदर्यीकरण की घोषणा और आरईएस के ईई से वार्ता कर खेसारी से पठलाना तक तीन किलोमीटर सड़क कटिंग के लिए कहा। इस दौरान बिल्दे में भी विधायक ने समस्याओं को सुना। कई आवास विहीनों का चिन्हिकरण कर उनके प्रस्ताव बनाए। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, चांद सिंह बोहरा, मोहन गिरी, हरीश नाथ, नारायण राम, उमेश उप्रेती, राजेन्द्र राम आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते