Home उत्तराखंड बाराकोट में गुलदार पिंजरे में कैद, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
उत्तराखंडसमाज

बाराकोट में गुलदार पिंजरे में कैद, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

1.3k

बाराकोट में गुलदार पिंजरे में कैद, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

— जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में युवाओं ने भी किया वन विभाग की टीम का सहयोग

— धरगड़ा घटना के बाद ऊध्यूनढूंगा–स्वीलाखेड़ा क्षेत्र में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, युवाओं के सहयोग से सफल अभियान

लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट की च्यूरानी ग्राम पंचायत के तोक धरगड़ा में गुलदार के हमले से देव सिंह अधिकारी (42 वर्ष) की मृत्यु के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही थी।

इसी क्रम में बाराकोट के ऊध्यूनढूंगा–स्वीलाखेड़ा क्षेत्र के समीप वन विभाग की टीम ने देर रात 2 बजे के करीब गुलदार को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के अनुसार एहतियात के तौर पर क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी मौके पर उपस्थित रहे और स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने में सहयोग किया। उन्होंने वन विभाग की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

योगेश जोशी ने कहा कि वन विभाग की टीम ने जिस तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ यह अभियान संचालित किया, वह अत्यंत सराहनीय है। वन विभाग की पूरी टीम ने कठिन परिस्थितियों में भी जनसुरक्षा को प्राथमिकता दी। मैं वन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही, क्षेत्र के युवाओं ने रातभर सहयोग देकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, इसके लिए वे भी धन्यवाद के पात्र हैं।”

इस अभियान में SDO सुनील कुमार, डॉ. हिमांशु पांगती, रेंजर राजेश जोशी, फॉरेस्टर प्रकाश गिरि सहित वन विभाग की पूरी टीम ने साहस और सूझबूझ के साथ कार्य किया।

इसके साथ ही क्षेत्र के युवाओं ने भी पूरी रात वन विभाग की टीम के साथ रहकर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस सहयोग में सूरज बिष्ट, रजत वर्मा, विजय नाथ, शुभम नाथ, सौरभ नाथ, हिमांशु नाथ एवं अमित सिंह अधिकारी शामिल रहे, जिनकी सक्रिय भूमिका को स्थानीय लोगों ने सराहा। रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि गुलदार को अल्मोड़ा रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते