Home उत्तराखंड कामाजुला-भनार सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा : खुशाल अधिकारी
उत्तराखंडसमाज

कामाजुला-भनार सड़क पर जल्द डामरीकरण होगा : खुशाल अधिकारी

305

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में कामाजुला-भनार सड़क पर जल्द डामरीकरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी लंबे समय से प्रयासरत थे।
विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020 में कामाजुला से भनार तक करीब सात किलोमीटर लंबी रोड की कटिंग की थी। लेकिन सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र की समस्या को देखते हुए उन्होंने शासन से लगातार सड़क पर डामरीकरण के लिए पत्राचार किया और खुद मिले। विधायक ने बताया कि सड़क में डामरीकरण की स्वीकृति मिल गई है, जल्द इसका शासनादेश पहुंच जाएगा। लोक निर्माण विभाग के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि करीब 7 किलोमीटर लंबी कामाजुला-भनार रोड की डीएफसी हो गई है। सड़क पर डामरीकरण, कलमठ आदि का काम 6 करोड़ रुपये की लागत से होगा। डामरीकरण स्वीकृति का शासनादेश जल्द आ जाएगा। सड़क पर डामरीकरण स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक अधिकारी का आभार जताया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते