लोहाघाट। नगर पालिका चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने नगर में जनसंपर्क किया। इस दौरान वर्मा ने कहा कि लोगों के समर्थन को देखते हुए जल्द ही भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के मिलकर नगर में विकास के नए आयाम जुडेंगे।
सोमवार को नगर लोहाघाट में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा ने नगर के कई वार्डो में जनसंपर्क किया। वर्मा ने बताया कि उनके बीते कार्यकाल से प्रभावित होकर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में पानी के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना जल्द धरातल में उतरेगी। जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नगर में जमीन, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का भी समाधान जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर नगर में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






















Leave a comment