Home उत्तराखंड खालगढा में हैंडपंप में भी मटमैला पानी, परेशान लोगों ने किमतोली पेयजल योजना का कार्य पूर्ण करने की उठाई मांग
उत्तराखंडपर्यावरणपानी

खालगढा में हैंडपंप में भी मटमैला पानी, परेशान लोगों ने किमतोली पेयजल योजना का कार्य पूर्ण करने की उठाई मांग

186

:::किमतोली में दो साल से पेयजल योजना का कार्य नहीं हुआ पूरा
:: खालगढा के लोग केवल हैंडपंप के सहारे
:: हैंडपंप में गंदा पानी आने से दूर-दराज से पानी ला रहे हैं
लोहाघाट। खालगढा लोहाघाट में पानी की समस्या होने पर लोगों ने जल्द किमतोली पेयजल योजना का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने जल्द पेयजल योजना के घरातल में न उतरने पर रणनीति के तहत आंदोलन की चेतावनी दी।

खालगढा में नवीन चन्द्र चिलकोटी के नेतृत्व में महिलाओं और लोगों ने जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द जलसंस्थान से किमतोली में बन रही पेयजल योजना का जल्द शुरू करने की मांग की। लोगों ने बताया कि खालगढा में तीन हैंडपंप के सहारे लोग पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। बीते दिनों जलसंस्थान ने दो खराब हैंडपंप को ठीक तो कर दिया, लेकिन उनमें से मटमैला पानी आ रहा है। जिस कारण लोग ढोरजा, गुरेली, छिड़ाखाल पुलिस चौकी जाकर पानी ला रहे हैं। पानी भरने में ही उनका पूरा दिन चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि किमतोली में बन रही पेयजल योजना का निर्माण दो साल हो गए हैं। लेकिन अब तक योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि हैंड पंप को ठीक दिया गया है। अभियंता ने बताया कि किमतोली के ढटीगाड़ से योजना का कार्य प्रगति पर है। जिसमें किमतोली और योजना के आधार पर 50 केएल के दो टेंक बन गए हैं और खालगढा और कोतवाली के लिए भी 15 केएल के दो टेंक बन गए हैं। मोटर का कार्य होना है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक खालगढा में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इस मौके पर भुवन पांडेय, मोहित पांडेय, डॉ. वीके सरकार, कमल भट्ट, पुष्पा पांडेय, निर्मला पांडेय, कविता पांडेय, सोनू अधिकारी, रेखा अधिकारी, विमला पांडे, नीतू पांडेय, बबीता पांडेय, अंजलि,संध्या अधिकारी, हेमा बोहरा, ममता पांडेय,रेखा अधिकारी, निर्मला पांडेय, जानकी देवी, भावना पांडेय, कविता पांडेय, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते