Home उत्तराखंड शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर
उत्तराखंडशिक्षा

शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर

240

 

लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के नौवें दिन छात्र-छात्राओं ने फील्ड विजिट पर खेती के महत्व के बारे में जाना।
कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो.अपराजिता ने समस्त छात्र-छात्राओं के दल को रवाना किया। भ्रमण में प्रतिभागियों ने बूंगा फर्त्याल के सफल उद्यमी और किसान राकेश उपाध्याय के यहां जाकर ऑफ सीजनल सब्जियां उगाने का तकनीकी को सीखा। उपाध्याय ने संचालित डेयरी, मछली पालन, सेब व स्ट्राबेरी की खेती और होम स्टे के बारे में बताया। बताया कि स्ट्राबेरी के मदर पौध से सैकड़ों पौध बनाकर अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र में खेती करने की नई तकनीकों को समझा। तत्पश्चात सीड फंड पाने वाले छात्र नितिन चौबे के यहां गुलाब की खेती, गुलाब जल बनाने की तकनीक और मार्केटिंग के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. मनोज कुमार, अरुणेश पांडेय, मोनिका और ब्रजेश जोशी ने सहयोग प्रदान किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते