Home उत्तराखंड सरस्वती ज्ञान दीप मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
उत्तराखंडशिक्षा

सरस्वती ज्ञान दीप मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

504

लोहाघाट। सरस्वती ज्ञान दीप विद्या मंदिर चांदमारी लोहाघाट में पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शनिवार को स्कूल के प्रबंधक नवीन चन्द्र जोशी की अध्यक्षता पर वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि डायट के प्राचार्य दिनेश खेतवाल और डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी रहे। विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता डॉ. लक्ष्मी शंकर यादव रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य हिमांशु पांडेय ने साल भर में अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिसमें नर्सरी में  हार्दित्या  प्रथम, खुशी द्वितीय और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। एलकेजी में कृत्यज्ञ,वृदेश, मनीश, यूकेजी में हिमानी, आरोही, अयांश, कक्षा एक में नमन, साक्षी, संजय, कक्षा दो में दीपिका, तनीष, तनुज, कक्षा तीन में आराध्या, मानषी, विजय, कक्षा चार में रोहित, अनीता, सत्यम, कक्षा पांच में प्रिया, शिक्षा, अंशु कक्षा छह में पलक, आरुषी, सिद्धार्थ, कक्षा सात में दिव्यांशी, खुशी और योगिता, निखिल, कक्षा आठ में करन, अंजली, दिया शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर किशोर सिंह, राजीव गिरी, मुकेश पाटनी, युगल पांडेय, भुवन गहतोड़ी, अनिल कुमार, रेखा जोशी, प्रियंका ओली, अंजू गहतोड़ी, सुमन बिष्ट, सोनल जोशी, अंकिता सगटा आदि ने सहयोग किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

रिपोर्टर : जे.सी.राय लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते