Home उत्तराखंड भाजपा की हालत बहुत पतली है, तभी तो सीएम दर-दर घूम रहे हैं : भगीरथ भट्ट
उत्तराखंडचुनाव

भाजपा की हालत बहुत पतली है, तभी तो सीएम दर-दर घूम रहे हैं : भगीरथ भट्ट

304

लोहाघाट। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक भगीरथ भट्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की हालत पतली, जिससे सीएम धामी वोट मांगने दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं।
शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट आगमन के बाद अपराह्न तीन बजे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस समय जनता परवर्तन चाह रही है। लोग कांग्रेस के पक्ष में हैं। भाजपा की हालत पूरे प्रदेश में खराब चल रही है। जिसके चलते सीएम धामी को निकाय चुनाव में भी तहसील-तहसील जाकर प्रचार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विकास कार्य किए गए होते तो निकाय चुनाव सीएम को प्रचार के लिए नहीं आना पड़ता। भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में न तो पानी है और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बुरे हाल हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में पढाने के लिए टीचर नहीं है। ऐसे में जनता सब समझती है। जनता जुमलेबाजों की सरकार से पूरी तरह उब चुकी है। उन्होंने कहा कि भले की सीएम आ जाए या पीएम आ जाए, लेकिन जनता का मन नहीं बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार ने समस्याओं का समाधान ही नहीं किया तो सीएम का भाषण क्या कर लेगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते