Home उत्तराखंड भूपाल मेहता ने नुक्कड़ सभा से लोगों को विकास के लिए मतदान करने का अनुरोध किया
उत्तराखंडचुनाव

भूपाल मेहता ने नुक्कड़ सभा से लोगों को विकास के लिए मतदान करने का अनुरोध किया

466

लोहाघाट। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने नगर में कई जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। जिसमें मेहता ने लोगों से नगर के विकास के लिए मतदान करने का अनुरोध किया।
मंगलवार को पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने नगर में कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओें का आयोजन किया। मेहता ने कहा कि 23 जनवरी को पालिका चुनाव में मतदान होना है। जिसमें लोगों को योग्य प्रत्याशी को चुनना है। मेहता ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले भी युवाओं, बुजुर्गों और माता बहिनों के साथ वार्ता कर लोहाघाट नगर की सुंदर तस्वीर बनाई है। जिसमें कई समस्याओं के निदान की योजनाएं तैयार की है। उन्होंने लोगों से नगर के व्यवस्थित और सुसज्जित विकास के लिए उनको मजबूत करने और 23 जनवरी को अधिक से अधिक मतदान करने का अनुरोध किया।

——–घोषणा पत्र में भविष्य की ये योजनाएं शामिल—————————
लोहाघाट। मेहता ने कहा कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में प्राथमिकता के आधार पर लोहाघाट में सदभावनापूर्ण वातावरण का निर्माण, बारात घर में नगर वासियों को 50 फीसदी की छूट, जीवनदायिनी लोहावती नदी को गंदगी से मुक्त करने और गंदे नालों को चौड़ी पंप हाउस से आगे मोटे पाइप के जरिए छोड़ने, श्मशान घाट की स्वच्छता और सौदर्यीकरण, नशे की प्रवृति को रोकने, शिक्षा और संस्कृति को बढावा देने, पार्कों का सौदर्यीकरण, नजूल भूमि का समाधान, पालिका की ओर से मासिक स्वच्छता शुल्क के संबंध में लोगों के साथ बैठकर उसे समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा, गोरखानगर में सांस्कृतिक मंच और संतदेश में चाहरदीवारी बनाने, ठाड़ाढुंगा वार्ड में होली मिलन स्थल का निर्माण, बच्चों के लिए खेल पार्क, यातायात व्यवस्था में सुधार, पेयजल समस्या का निदान, आवारा जानवरों को निजात, नगर में भूतल पार्किंग का निर्माण किया जागा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते