Home शिक्षा लोहाघाट की अंकिता ने एसआरएफ परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया
शिक्षा

लोहाघाट की अंकिता ने एसआरएफ परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया

1.6k

:::उपलब्धि::::
लोहाघाट। होली विजडम स्कूल से पढी छात्रा अंकिता जुकरिया ने एसआरएफ परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने उन्हें सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ललित मोहन राय की अध्यक्षता पर आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल के प्रबंधक संजय पंत ने बताया कि व्यापारी सुरेश जुकरिया और गृहणी मीता जुकरिया की पुत्री अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी लोहाघाट से और सीनियर सेकेंडरी शिक्षा होली विजडम स्कूल मानेश्वर से हुई। वर्ष 2022 में पंतनगर विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इसके बाद जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर आनंद एग्रीकलचरल यूनीवर्सिटी, आनंद, गुजरात से फूड टेक्नोलॉजी विषय से सन 2024 में एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की और गोल्ड मैडल प्राप्त किया। सन 2024 में अंकिता ने एसआरएफ की परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त किया और फूड सेफ्टी एवं क्वालिटी विषय पर शोध के लिए आनंद एग्रीकलचरल यूनीवर्सिटी, आनंद, गुजरात विश्वविद्यालय में प्रवेश पाया है। इस दौरान अंकिता ने बताया कि किसी भी विद्यार्थी के लिए सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर से ही सभी विषयों पर एकाग्रचित्त होकर ध्यान देना चाहिए। सम्मान समरोह में उप प्रधानाचार्य जीवन पांडेय, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, सुभाष गडतोड़ी, भगीरथ सोराड़ी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, नेहा बी दत्ता, दीपिका पुनेठा,अंकित जोशी, हिमांशु खर्कवाल, गौरव जुकरिया, दीपिका पांडेय, पंकज कुमार राय आदि ने शुभाकामनाएं दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया

लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते