Home शिक्षा गुरुकुलम एकेडमी में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया
शिक्षा

गुरुकुलम एकेडमी में संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

454

लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी खुना मानेश्वर लोहाघाट में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर शिक्षक सूरज अधिकारी ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को भारत के संविधान की उद्देशिका (Preamble) की शपथ दिलाई और उन्हें लोकतंत्र, समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर बच्चों को संविधान की गहराई से समझाने और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को न केवल संविधान के मूल सिद्धांतों से अवगत कराना था, बल्कि उन्हें एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करना भी था।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

विवेकानंद विद्या मंदिर, शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिशु मंदिर बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट...

यूपीएससी में 69 वीं रैंक वाले अनुज को विधायक खुशाल अधिकारी ने सम्मानित किया

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडीया में 69...

यूपीएससी परीक्षा में 69 वीं रेंक लाने वाले अनुज पंत को लोहाघाट में सम्मानित किया

लोहाघाट। यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया में 69 वीं रेंक लाने वाले...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते