लोहाघाट। लोहाघाट के मल्ला ढेक गांव में हिन्दी फिल्म अर्जियां, जस्टिस ऑफ गोल्ज्यू की शूटिंग शुरू हो गई है। एन मलिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई जा रही है फिल्म के कई दृश्य लोहाघाट और चम्पावत में फिल्माए जाएंगे।
मंगलवान फिल्म के निर्देशक राकेश मधुसूदन ने बताया कि शूटिंग के लिए मुंबई से डीओपी त्रिलोक चौधरी निर्देशन में तकनीकी टीम भी पहुंची है। फिल्म में स्विट्ज़रलैंड से आए सुमित मलिक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा से संयुक्ता धामी, प्रेम सिंह रावत और दर्शन सिंह रावत,सोनू शुक्ला, उमेश भारद्वाज और सूरज जैसे अनुभवी कलाकार भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट प्रिया भंडारी हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ढेक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म गोलू देवता की न्याय परंपरा और उनसे जुड़ी आस्थाओं पर आधारित है। जो पहले हिन्दी में बनेगी उसके बाद कुमाऊंनी बोली में।























Leave a comment