लोहाघाट। डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी के वनाग्नि जागरुकता आधारित गीतों का डीएम मनीष कुमार ने किया विमोचन। इस दौरान जिले के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सोमवार को शाम चार बजे चम्पावत जिला सभागार में मूल रुप से खेतीखान निवासी व डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी के वनाग्नि जागरुकता आधारित डाक्यूमेंट्री गीतों का डीएम मनीष कुमार ने विमोचन किया। विमोचन में यू-कॉस्ट के सौजन्य से वनाग्नि जागरूकता संबंधी “शोध कार्य के तहत तैयार किए गए दो जागरुता गीत शामिल हैं। जिसमें गीत के बोल धूमन हैगो सार पहाड़ा……..और सुणों सुणों सुणों मै वैण्यो…..हैं। डीएम ने बताया कि गीतों के माध्यम से लोगों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया है। डीएम ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में इसी प्रकार जिले के अन्य अधिकारियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि दोनों गीतों को बनाने में जीआईसी खेतीखान में कार्यरत शिक्षिका कमला वेदी और डीएलएड के प्रशिक्षुओं का विशेष सहयोग है। उन्होंने बताया कि शौध के अगले चरण में वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गीतों के व्यापक प्रचार प्रसार से जनजागरण के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार, बीईओ पाटी भारत जोशी, प्रवक्ता नवीन उपाध्याय, डीएलएड प्रशिक्षु धीरज जोशी, पुष्कर सिंह और निलम आगरी मौजूद रहे।






















Leave a comment