Home राजनीति गिरधर सिंह अधिकारी के बदले अब उनके बेटे रंजीत अधिकारी कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

गिरधर सिंह अधिकारी के बदले अब उनके बेटे रंजीत अधिकारी कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे

500

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी गिरधर सिंह अधिकारी का वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण उनके बेटे रंजीत सिंह अधिकारी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से संसोधन लिस्ट का आना बाकी है।
कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद पर घोषित प्रत्याशी गिरधर सिंह अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन्होंने अपना नाम 24 दिसंबर को लोहाघाट वोटर लिस्ट में अंकित करने के लिए पूरी प्रक्रिया कर दी थी। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलने से पहले ही नामांकन पत्र भी ले लिया। लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम अंकित न होने पर हैरानी हुई है। उन्होंने प्रशासन से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की भी मांग की है। लेकिन अब तक नहीं जुड़ पाया। जिस कारण अब उनके बदले उनका बेटा रंजीत सिंह कांग्रेस पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ेगा। वहीं विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी कहा कि कांग्रेस की बढती हुई लोकप्रियता से सब डर गए हैं। जिस कारण उनका नाम जोड़ने में हीलाहवाली की गई है। विधायक ने कहा कि अब गिरधर सिंह के बड़े बेटे रंजीत चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। कांग्रेस भारी बहुमतों से जीत दर्ज करेगी।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि निर्वाचक नामावली में गिरधर का नाम न होने के कारण अब उनके पुत्र रंजीत सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ेगे। आरओ नितेश डांगर ने कहा मतदाता सूची की लिस्ट 26 दिसंबर तक निर्वाचन आयोग तक चली गई थी। देरी होने के कारण मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

  रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र...

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर...

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

  लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे...

प्रकृति को बचाना सरकार का ही नहीं लोगों का भी कर्तव्य : नेहा मुरारी

लोहाघाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में कई लोगों ने हरियाली को...

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर,...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते