लोहाघाट। नगर लोहाघाट व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विपिन वर्मा के पुत्र सत्यम वर्मा (27 )का शनिवार सायं जोली ग्रांड अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्धार में किया गया। उनके निधन पर व्यापार मंडल, राजनीति संगठन और रामलीला कमेटी ने शोक जताया। मृतक सत्यम मिलनसार युवा और रामलीला के पुराने कलाकार भी रहे थे। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, टीकादेव खर्कवाल, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, कमल वर्मा, मनेाज, भूपाल मेहता, गणेश खर्कवाल, नवीन खर्कवाल, अजय पुनेठा, योगेश मेहता, गोविंद बोहरा, जीवन मेहता, मुकेश साह, जीवन गहतोड़ी, चन्द्रकिशोर पांडेय आदि ने शोक व्यक्ति किया।





















Leave a comment