Home उत्तराखंड लोहाघाट में जनमुद्दों को लेकर बैठक हुई, समस्याओं के समाधान के लिए बनाई रणनीति
उत्तराखंडसमाजस्वास्थ्य

लोहाघाट में जनमुद्दों को लेकर बैठक हुई, समस्याओं के समाधान के लिए बनाई रणनीति

472

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में जनमुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पानी, स्वास्थ्य और लोहावती नदी को स्वच्छ करने को लेकर रणनीति तैयार की।
रविवार को एनेक्सी भवन लोहाघाट में विपिन गोरखा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि नगर पेयजल समस्या, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और लोहावती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह के दूसरे रविवार तक रामलीला मैदान में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर की समस्याओं को लेकर एक संघर्ष समिति बनेगी। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक संगठन होगा। जिसमें लोग एकजुट होकर समस्याओं को लेकर लड़ाई लडेंगे। पूर्व सभासद राज किशोर साह ने भी समस्याओं के लिए लोगों को एक साथ आना होगा। संचालन लोकेश पांडेय ने किया। इस मौके पर अजय गोर्खा,पूर्व सभासद दीपक साह, गोपाल कनौजिया,मनिष थापा, सौरभ कुमार,ललित साह आदि लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते