Home उत्तराखंड लोहाघाट में रविवार से वैली क्रिएशन संस्था की पहल और प्रशासन के सहयोग से पीजी कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान संचालित होगा
उत्तराखंडसमाजस्वास्थ्य

लोहाघाट में रविवार से वैली क्रिएशन संस्था की पहल और प्रशासन के सहयोग से पीजी कॉलेज मार्ग में स्वच्छता अभियान संचालित होगा

156

लोहाघाट। लोहाघाट में रविवार से वैली क्रिएशन संस्था की पहल और प्रशासन के सहयोग से पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान का संचालन होगा। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
गुरुवार को चम्पावत जिला कार्यालय सभागार में नमामि गंगे के जिला गंगा समिति अध्यक्ष डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में सामाजिक संस्था वैली क्रिएशन की अध्यक्ष नेहा मुरारी ने डीएम के समक्ष पीजी कॉलेज मार्ग में हो रहे प्लास्टिक और कूड़े के ढेर की समस्या रखी। जिसमें बताया कि गंदगी के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने डीएम से पीजी कॉलेज मार्ग में कूड़ेदान रखने की व्यवस्था की मांग और रविवार से पांच दिवसीय स्वच्छता अभियान संचालित करने की बात कही। जिसमें डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करने को कहा। डीएम ने कहा कि लोहाघाट के देवदार वन एवं प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता ही इसका आधार है। डीएम ने नगर पालिका के ईओ और मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में कूड़ेदान स्थापित करें और सीसीटीवी कैमरे लगाकर कूड़ा फैंकने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करें। उन्होंने नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने, ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, लीगेसी वेस्ट प्रबंधन तथा जैव-चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान पर विशेष गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों के व्यापक आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने, सीवरेज नेटवर्क के विस्तार तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एडीएम केएन गोस्वामी, एसडीओ वन विभाग सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन पलड़िया, अधिशासी अधिकारी लोहाघाट हितेश कांडपाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट, पीएमजीएसवाई के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और वैली क्रिएशन की सदस्य मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते