Home खेल राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल में टनकपुर ने पिथौरागढ डीएससी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
खेल

राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल में टनकपुर ने पिथौरागढ डीएससी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

541

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल टनकपुर और पिथौरागढ डीएससी के बीच खेला गया। जिसमें टनकपुर की टीम ने पिथौरागढ डीएससी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश करायत और चीफ फार्मेसी अधिकारी मुकुल राय रहे। आयोजित प्रतियोगिता के पहले हाफ में दोनों टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को बराबरी पर रखा। दूसरे हाफ में खेल के 55 वें मिनट पर टनकपुर के सात नंबर के खिलाड़ी अभय ने पहला गोल मारा। खेल के अंतिम क्षणों में टनकपुर के ही 11 नंबर के खिलाड़ी मानव ने पिथौरागढ डीएससी को दूसरा गोल मारकर पिथौरागढ डीएससी को 2-0 से हराया। अध्यक्ष माहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में लोहाघाट बीबीसी, चम्पावत, पिथौरागढ डीएससी, पिथौरागढ बिण, नेपाल, पौड़ी गढवाल, देहरादून और टनकपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। रेफरी नैनीताल के तालिब खान रहे। इस मौके पर फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, डॉ. महेश ढेक, गिरीश कुंवर, मोती सिंह मेहता, दीपक सुतेड़ी, अजय ढेक, भूप्पी माहरा, मुकेश साह, सुधीर चतुर्वेदी, दिनेश ढेक,नरेन्द्र अधिकारी, योगेश कनौजिया, पूरन उप्रेती, संजय फत्र्याल, विमल मेहता,जीवन राय,विजय मेहता, जीवन मेहता आदि रहे।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
कल दूसरा सेमीफाइनल केएफसी पौड़ी गढवाल और नेपाल के बीच होगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सी एकेडमी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद में उत्तराखंडीय पारंपरिक खेलों का आयोजन

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के सी एकेडमी स्कूल में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं...

लोहाघाट के विहान पुनेठा ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक

लोहाघाट। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी में लोहाघाट...

लोहाघाट के नैतिक करायत का अंडर 14 में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट में रहने वाले छात्र नैतिक करायत का एसजीएफआई...

लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय सत्यम वर्मा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू...

लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन में रणवीर, प्रांजल और संजीव की जोड़ी ने फाइनल जीता

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय...

लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन क्लब लोहाघाट की ओर ने तीन वर्गों...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते