Home उत्तराखंड लोहाघाट के नैतिक करायत का अंडर 14 में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में चयन
उत्तराखंडखेल

लोहाघाट के नैतिक करायत का अंडर 14 में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

339

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में रहने वाले छात्र नैतिक करायत का एसजीएफआई नेशनल अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। छात्र के चयन होने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
प. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी बाराकोट में कक्षा 9 में पढने वाले नैतिक ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नेशनल प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. कुंदन सिंह बोहरा और कोच नीतेश ढेक ने बताया कि एक दिसंबर से 6 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में एसजीएफआई नेशनल अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें छात्र नैतिक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपनी मेहनत, अनुशासन और फुटबाल के प्रति गहरी लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। नैतिक ने बताया कि वह उत्तराखंड ही नहीं बल्कि आगे चलकर फुटबाल में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करें। छात्र के चयन पर प्रधानाचार्य डॉ. कुंदन सिंह बोहरा, तनुज उप्रेती, त्रिभुवन पांडेय, भुवन पंत, गोपाल सिंह बोहरा, यश करायत,जिला खेल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम कौच मोहन सिंह राणा, मनोज करायत, दीपक अधिकारी, बृजेश माहरा, प्रहलाद सिंह मेहता, जितेन्द्र साह, गोविंद बोहरा, बल्लू माहरा आदि ने खुशी जताई।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते