लोहाघाट। नगर लोहाघाट के सी एकेडमी स्कूल में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
सोमवार को प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक कविराज मौनी ने किया। उन्होंने कहा कि इस बार स्कूल में उत्तराखंडीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संपोलिया प्रतियोगिता में टीम निशा भट्ट विजयी रही। मुर्गा झपट्टा में कृष्णा बोहरा की टीम जीती, रूमाल झपट्टा में नैतिक मेहरा की टीम विजयी रही। रस्साकशी में स्तुति मेहरा की टीम विजयी रही। पगबाधा दौड़ में यश्मित, मयंक पहले इशिता,तनिष्का दूसरे, आयत,शिवानी ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। फ्राग जम्प प्राथमिक वर्ग में जिया मेहरा, नैतिक मुरारी, काव्यांश, फ्रॉग जम्प प्री प्राइमरी वर्ग में दिव्यांशी महर, विराज मौनी, दीक्षित माहरा, प्री प्राइमरी वर्ग कुर्सी दौड़ में वैभव जोशी, मनीष भैंसोडा,अंश मेहरा, शिवांशी महर,गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में अस्मिता आर्या, सौरव अधिकारी, कंचना सामंत पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर ममता मौनी,अंजू बिष्ट, पवन कुमार, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, सीमा माहरा, रश्मि पांडेय, पुष्पा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, दीपा टम्टा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा मौजूद रहे।






















Leave a comment