Home खेल राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल के दूसरे मैच में टनकपुर ने लोहाघाट बीबीसी को 2- 0 से हराया
खेल

राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल के दूसरे मैच में टनकपुर ने लोहाघाट बीबीसी को 2- 0 से हराया

451

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा मैच टनकपुर और लोहाघाट बीबीसी के बीच खेला गया। जिसमें टनकपुर ने लोहाघाट बीबीसी को दो गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मंगलवार को जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली और राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी रहे। आयोजित प्रतियोगिता में पहले हाफ में लोहाघाट बीबीसी और टनकपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण मैच में बराबरी रखी। दूसरे हाफ में टनकपुर के पवन अधिकारी ने एक गोल मारकर टीम को बढत दिलाई। इसके बाद टनकपुर के ही अमन बिष्ट ने एक ओर गोल मारकर लोहाघाट बीबीसी को 2-0 से हराया। अध्यक्ष माहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में लोहाघाट बीबीसी, चम्पावत, पिथौरागढ डीएससी, पिथौरागढ बिण, नेपाल, हल्द्वानी, देहरादून और टनकपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन की तैयारियों में डॉ. महेश ढेक, गिरीश कुंवर, अजय ढेक, मुकेश साह, भूप्पी माहरा, दीपक सुतेड़ी नवीन कनौजिया, विमल मेहता,जीवन राय,अजय ढेक, आदि हैं।
::::::::::::::::::::::::::;;:
आज नेपाल और पिथौरागढ बिण के बीच मेच होगा
लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में आज नेपाल और पिथौरागढ बिण के बीच होगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल की पहल पर कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में मिनी ओलंपिक के तहत कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता...

सी एकेडमी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद में उत्तराखंडीय पारंपरिक खेलों का आयोजन

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के सी एकेडमी स्कूल में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं...

लोहाघाट के विहान पुनेठा ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक

लोहाघाट। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी में लोहाघाट...

लोहाघाट के नैतिक करायत का अंडर 14 में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट में रहने वाले छात्र नैतिक करायत का एसजीएफआई...

लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय सत्यम वर्मा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते