Home खेल राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल के पहले मैच में पिथौरागढ डीएससी ने चम्पावत को हराया
खेल

राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल के पहले मैच में पिथौरागढ डीएससी ने चम्पावत को हराया

416

राज्य स्तरीय स्तरीय फुटबाल का पहला मैच पिथौरागढ डीएससी ने जीता

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता के पहले मैच में पिथारौगढ डीएससी ने चम्पावत को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
सोमवार को जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, पूर्व फुटबालर छत्र सिंह ढेक और एडवोकेट नवीन मुरारी रहे। आयोजित प्रतियोगिता में पिथौरागढ की टीम के खिलाड़ी निलेश ने पहले हाफ में पहला गोल चम्पावत की टीम को मारा। वहीं चम्पावत की टीम के खिलाड़ी करन पटवा ने भी एक गोल मारकर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच के अंतिम क्षणों पर पिथौरागढ के रितिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चम्पावत की टीम को गोल मारकर मैच को अपने कब्जे में किया। अध्यक्ष माहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में लोहाघाट बीबीसी, चम्पावत, पिथौरागढ डीएससी, पिथौरागढ बिण, नेपाल, हल्द्वानी, देहरादून और टनकपुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन की तैयारियों में डॉ. महेश ढेक, गिरीश कुंवर, अजय ढेक, भूप्पी माहरा, दीपक सुतेड़ी नवीन कनौजिया, विमल मेहता,जीवन राय,अजय ढेक आदि हैं।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
आज बीबीसी लोहाघाट और टनकपुर के बीच मैच होगा
लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में आज बीबीसी लोहाघाट और टनकपुर के बीच मैच होगा। फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि मैच रोजाना तीन बजे से होगा।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सी एकेडमी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद में उत्तराखंडीय पारंपरिक खेलों का आयोजन

लोहाघाट। नगर लोहाघाट के सी एकेडमी स्कूल में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं...

लोहाघाट के विहान पुनेठा ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक

लोहाघाट। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी में लोहाघाट...

लोहाघाट के नैतिक करायत का अंडर 14 में नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में चयन

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट में रहने वाले छात्र नैतिक करायत का एसजीएफआई...

लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कुमाऊं स्तरीय सत्यम वर्मा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू...

लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन में रणवीर, प्रांजल और संजीव की जोड़ी ने फाइनल जीता

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय...

लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन क्लब लोहाघाट की ओर ने तीन वर्गों...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते