लोहाघाट। नगर लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक की। इस दौरान पूर्व खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को मिलकर करने का निर्णय लिया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में लोहाघाट फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश माहरा की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता करने के लिए निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुमाऊं सहित प्रदेश स्तर की 8 टीम प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। फुटबॉल संघ के अध्यक्ष माहरा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जल्द ही तिथि तय कर ली जाएगी। इस मौके पर फुटबॉल संघ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता,निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी, योगेश मेहता,छत्तर सिंह ढेक, सतीश पांडेय, भूपाल सिंह मेहता,भुवन राय,महेश जोशी, जीवन राय,मुकेश साह, जीवन मेहता, जितेंद्र साह, गोविंद बोहरा, राजू गड़कोटी, विमल मेहता,नितिन ढेक,भूपी महरा,नवीन कन्नौजिया,ब्रजेश ढेक,पप्पू वर्मा,जीवन कलौनी,प्रकाश साह,हरीश मेहता,दिनेश सुतेड़ी,अजय ढेक, अमित साह,विजय शर्मा,दीपक सुतेड़ी,रजत सामंत, भूपाल सिंह पाटनी, सुशील थापा, अमित महरा, संजय फर्त्याल,प्रकाश साह,सुधीर चतुर्वेदी,विनोद गोरखा आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment